छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बौद्ध पूर्णिमा की लोगों को दी बधाई

रायपुर,  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को रविवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु  साय ने अपने संदेश में कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं।

उन्होंने कहा , “गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।”

Related Articles

Back to top button