Breaking News

जनता तय करे कि यूपी की बागडोर दो शहजादों को सौंपनी है या भाजपा को-अमित शाह

amitबुलन्दशहर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर कानून व्यवस्था का राज होगा और गुंडाराज पर पूर्णरूप से अंकुश लगाया जायेगा। उत्तर प्रदेश का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। शाह खुर्जा में चुनावी सभा में कहा कि भाजपा यूपी को नंबर वन बनाना चाहती है उसके लिए विकास, योजनायें तथा अपराधी करण पर नियन्त्रण किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को तय करना है कि प्रदेश की बागडोर दो शहजादों (राहुल व अखिलेश) के हाथ सौंपनी है या भाजपा को। बुलन्दशहर के हाईवे बलात्कार कान्ड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलायें सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में रोजाना बलात्कार की घटना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजा शासित राज्यों में विकास की बयार बह रही है जिसका जीता जागता उदाहरण राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र आदि हैं, जबकि उत्तर प्रदेश विकास में पिछड़ रहा है और अपराधी करण में बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए ये गठबंधन हुआ है। मोदी सरकार ने लक्षित हमला करके पाक को मुंहतोड़ जबाब दिया था जिससे कि पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *