जन आक्रोश’ रैली में कांग्रेस नेताओं का नारा, ‘राहुल लाओ, देश बचाओ’

नयी दिल्ली,  कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर ‘देश को धोखा देने’ का आरोप लगाते हुए आज कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ही देश को सही दिशा मिलेगी।

पार्टी की ‘जन आक्रोश’ रैली में लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “बदलाव लाना होगा और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना होगा।

उन्होंने कहा, ‘आज मोदी सरकार में चारों तरफ अराजकता है। महिलाएं असुरक्षित हैं, किसान परेशान हैं, नौजवान परेशान हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई से जनता त्राहि त्राहि कर रही है और सरकार आंख-कान बंद करके बैठी हुई है। इस सरकार ने देश को धोखा दिया है।’

Related Articles

Back to top button