जम्मू कश्मीर में चार हजार के करीब नये मामले , 71 मरीजों की मौत

जम्मू, जम्मू कश्मीर में मंगलवार को करीब चार हजार लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुुष्टि हुई और 71 मरीजों की मौत हो गयी।
मीडिया बुलेटिन के मुताबिक 3967 नये मामलों में 1704 जम्मू और 2263 कश्मीर से हैं। वहीं जम्मू में 39 और कश्मीर में 32 मरीजों की जानें गयी।
नये मामलों के साथ राज्य में संक्रमिताें का कुल आंकड़ा 2,51,919 हो गया है तथा इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3293 हो गयी है। कुल मृतकों में 1532 जम्मू और 1761 कश्मीर से हैं।राज्य में अभी 50,925 सक्रिय मामले हैं।





