Breaking News

जम्मू-कश्मीर में दिन का तापमान बढ़ने गर्मी बढ़ी

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया जिससे मौसम गर्म और शुष्क बना रहा। मौसम अधिकारियाें ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा, “मंगलवार से जम्मू के मैदानी इलाकों में लू और बाकी हिस्सों में गर्म और शुष्क मौसम रहेगा।” मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा और 11-17 जून के बीच जहां अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। वहीं, 18 से 21 जून तक आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और अपराह्न के समय अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

कुपवाड़ा को छोड़कर, कश्मीर घाटी में आज दिन का तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गयी, जबकि जम्मू संभाग में यह सामान्य से दो से 04 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

सोमवार रात में हालांकि कश्मीर घाटी में तापमान सामान्य से 01 से तीन डिग्री सेल्सियस कम और जम्मू, बनिहाल और कटरा मौसम केंद्रों में सामान्य से 0.2 से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह मौसम की इस अवधि के दौरान प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। काजीगुंड में 30.0, पहलगाम में 25.3, कोकेरनाग में 28.4 और गुलमर्ग में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था, जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह से बनिहाल में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।