Breaking News

जया बच्चन ने कहा, शर्म आनी चाहिए, हम चांद पर जाने की बात करते हैं, लेकिन…

नयी दिल्ली, समाजवादी पार्टी की जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में सफाई कर्मचारियों के अब भी मैला ढोने की प्रथा के जारी रहने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्हें सुरक्षा उपकरण देने की मांग की।

श्रीमती बच्चन ने शून्यकाल के दौरान मैला ढोने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हम चांद पर जाने की बात करते हैं और सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण तक नहीं दिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अभी भी मैला ढोने वालों या उनकी मृत्यु को लेकर सदन में चर्चा करनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि देश के लिए शर्म की बात है। उन्होंने सवाल किया कि हम स्वच्छ भारत की बात करते हैं लेकिन मैला ढोने वालों को सुरक्षा उपकरण क्यों नहीं दे सकते और क्यों हम तकनीक का उपयोग करके उन्हें इससे मुक्ति नहीं दिला सकते।