Breaking News

जानिए एक साल में देश में कितने यात्रियों ने किया हवाई सफर

नयी दिल्ली,  सरकार ने आज बताया कि देश में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और साल 2016-17 में कुल 15.8 करोड़ यात्रियों ने हवाई सफर किया। लोकसभा में एंटो एंटोनी के प्रश्न के लिखित उत्तर में नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने पिछले तीन वर्षों का आंकड़ा पेश किया और कहा कि देश में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है .

सरकारी आंकड़ों के अनुसार साल 2016-17 में 15.84 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा की। इसी तरह 2015-16 में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या 13.49 करोड़ रही। मंत्री की ओर से पेश आंकड़े के मुताबिक वर्ष 2014-15 में 11.58 करोड़ लोगों ने यात्रा की थी।