Breaking News

जानिए क्या 19 नवंबर को होने वाला आंशिक चंद्रग्रहण भारत में आएगा नजर

उज्जैन,  खगोलीय घटना के तहत आगामी 19 नवंबर को होने वाला आंशिक चंद्रग्रहण भारत के अधिकतर भागों में नजर नहीं आएगा।

उज्जैन स्थित जीवाजीराव वेधशाला के अधीक्षक डा. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने आज बताया 19 नवंबर को आंशिक चंद्र ग्रहण का प्रारंभ सुबह 11 बज कर 30 मिनट एक सेकंड पर होगा और दोपहर दो बज कर 32 मिनट 54 सेकंड पर ग्रहण की मध्य स्थिति होगी जबकि इसका मोक्ष 5 बजकर 35 मिनट 3 सेकंड को होगा। ग्रहण की मध्य स्थिति में चंद्रमा का 97.09 प्रतिशत भाग ढक जाएगा।

उन्होंने बताया कि विश्व के पश्चिम अफ्रीका, पश्चिम यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिका और पेसिफिक महासागर में दृश्य होगा। भारत में ग्रहण के समय दिन होने के कारण यह भारत के अधिकतम भागों में दिखाई नहीं देगा। सूर्यास्त के पश्चात भारत के अरुणाचल प्रदेश एवं असम के कुछ भागों में अत्यंत कम समय के लिए आंशिक चंद्रगहण देखा जा सकेगा जबकि मध्यप्रदेश के उज्जैन में चंद्रग्रहण दृश्य नहीं होगा।