लखनऊ , यूपी की राजधानी में आलू फेंके जाने के मामले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी से जुड़े दो लोगों की कन्नौज से गिरफ्तारी के बाद आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के मीडिया से कहा कि इस ‘बड़े’ मामले को खोलने वाले लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार को तो मैं भविष्य में यश भारती से सम्मानित करूंगा.
उन्होंने कहा कि लखनऊ में आलू फेंके जाने वाले मामले में समाजवादी पार्टी की भूमिका बताने वाले एसएसपी वाकई में बहुत काबिल अफसर हैं. उनको शायद पता नहीं है कि प्रदेश में कोल्ड स्टोर में आलू बर्बाद हो रहा है. हर किसान ने कर्ज ले रखा है. अगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसान हैं और वह कन्नौज से लखनऊ आलू लाए तो क्या गुनाह कर दिया.
क्या लोगों की आस्था एक करेप्ट सिस्टम पर बनी रहनी चाहिये ?
लखनऊ के एसएसपी की हैसियत क्या है. यह एसएसपी चोर और अपराधियों को नहीं रोक पाए रहे हैं. जिनको कानून व्यवस्था सही करनी हो वह आलू किसानों को गिरफ्तार कर रहे हैं. एसएसपी के घर के पास में ही पूर्व विधायक के बेटे की हत्या हो गई. अगर आलू हमारे नेताओं ने फेंका तो क्या गलत किया. अब हम किसानों से कह रहे कि एक-एक बोरी आलू जिले के डीएम को दें. उसके बाद एक-एक छुट्टा जानवर भी हर जिले के डीएम को देंगे. सरकार के रवैये से कानून व्यवस्था सही नहीं होगी.