Breaking News

जानिए भगवान श्रीकृष्ण के साथ और किसकी मूर्ति लगवाएंगे अखिलेश यादव……..

लखनऊ,समाजवादी  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भगवान श्रीकृष्ण की कॉपर की 51 फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना के जरिये महाभारत का संदेश देना चाहते हैं। सैफई में भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ-साथ दुर्योधन की मूर्ति भी लगेगी। अखिलेश यादव ने कहा, सैफई में कृष्ण की मूर्ति महाभारत का दृश्य है, अब हम दुर्योधन की मूर्ति भी लगवाएंगे। ताकि नई पीढ़ी कृष्ण और दुर्योधन के बारे में जान सके।

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- काठ की हांड़ी, बार-बार नहीं चढ़ती

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी ,बीजेपी बुरी तरह हारी……

भगवान राम की इच्छा हैं अयोध्या में समाजवादी पार्टी का मेयर हो,जानिए क्यो?

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, हम सब तो पहले से ही धार्मिक आस्था वाले हैं। दिखावा अलग लोग करते हैं। अखिलेश  एक शादी के समारोह में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे।अखिलेश यादव ने सैफई में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति की स्थापना को लेकर पत्रकारों से कहा कि यह उनकी इच्छा थी, मूर्ति लगे।

अखिलेश यादव ने बताया गुजरात में बीजेपी की हार के लिए क्या करेंगा असर……

राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा -गुजरात में सबसे अधिक भ्रष्टाचार, जानिये कैसे ?

यूपी मे अब किसान जायेंगे स्कूल

 अखिलेश यादव अपने गांव सैफई में निजी स्कूल का निर्माण करा रहे हैं। उसी में श्रीकृष्ण की मूर्ति लगाई जा रही है। यह मूर्ति नोएडा से बनकर आई है और अभी पूरी तरह ढकी हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इस मूर्ति का अनावरण एक बड़ा कार्यक्रम करके किया जाएगा जिसमें अखिलेश यादव देश के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित करेंगे। मूर्ति का वजन 50 टन है और मूर्ति रथ का पहिया उठाने वाली मुद्रा में बनाई गई है। मूर्ति का खर्च सैफई महोत्सव कमेटी उठा रही है।

अखिलेश यादव ने स्वीकारा योगी सरकार ने विकास किया ,लेकिन ये वाला………

 भारी विरोध के बावजूद, कन्हैया कुमार ने लखनऊ मे रंग जमाया, मोदी से लेकर योगी तक को खींचा

आंध्र प्रदेश की नयी राजधानी में बनेगा डॉ अंबेडकर का स्मारक, जानिये क्या-क्या होगा खास ?