जानिये, समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान की खास बातें…

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों पर है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व मे, लोग खासकर युवा पार्टी से जुड़ने के लिये उत्साहित है। यही कारण है कि समाजवादी पार्टी ने 15 दिन में 42 लाख सदस्य बना लिए हैं। इसमें साढ़े छह लाख सदस्य तो आनलाइन और मिस्डकाल के जरिए बने हैं ।

मीडिया पर पकड़ बनाने के लिए, अखिलेश यादव को करने होंगे ये काम 

सपा प्रवक्ता, राजेंद्र चौधरी के अनुसार,पार्टी का सदस्यता शुल्क मात्र 20 रूपये है जबकि सक्रिय सदस्य होने के लिए 25 अन्य सदस्यों को भी जोड़ना होगा। पार्टी के सक्रिय सदस्य ही संगठन में पदाधिकारी बन सकेंगे। पार्टी में पहले सदस्यता अवधि 3 वर्ष थी जिसे अब संविधान में संशोधन के बाद 5 वर्ष के लिए कर दिया गया है। पदाधिकारियों का कार्यकाल भी 5 वर्ष होगा और उनका निर्वाचन होगा।उन्होने बताया कि  पार्टी शांतिमय तथा लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध प्रकट करने के अधिकार को मान्यता देती है। इसमें सत्याग्रह तथा शांतिपूर्ण विरोध शामिल है। धर्म पर आधारित राज्य में आस्था रखने वाले किसी भी संगठन का कोई भी सदस्य समाजवादी पार्टी का सदस्य नहीं हो सकेगा।

अखिलेश यादव का यह कदम, बढ़ायेगा समाजवादी पार्टी की ताकत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सदस्यता भर्ती अभियान की प्रगति की जानकारी लगातार स्वयं ले रहें है।  सदस्यता अभियान उत्तराखण्ड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, दिल्ली, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में चलाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने इन राज्यों मे प्रभारी नियुक्त कर दिए है।  पिछली बार अभियान 1 जुलाई 2014 से 30 सितम्बर 2014 तक चला था जिसमें 1,44,000 सक्रिय सदस्य और 75 लाख प्रारम्भिक सदस्य बने थे। इन सबकी अवधि 30 जून 2017 को समाप्त हो रही है।