Breaking News

जापानी अखबार में छपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लेख

टोक्यो,  जापान के लोकप्रिय समाचार पत्र योमिउरी शिम्बुन ने भारत एवं जापान के बीते 70 वर्षों के रिश्तों और साझीदारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक लेख सोमवार को प्रकाशित किया है।

जापानी भाषा में प्रकाशित इस लेख में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच विगत सात दशक के जीवंत संबंधों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और दोनों देशों की साझीदारी को शांति, स्थिरता एवं समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस लेख में भारत एवं जापान की विशेष मित्रता की यात्रा को रेखांकित किया है, जिसने गौरवशाली 70 वर्ष पूरे किए हैं।