जिलाधिकारी से वार्ता के बाद, हड़ताल हुयी समाप्त, खुले लखनऊ के पेट्रोल पंप

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल में मिलावट करने वाले संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के बाद हड़ताल कर रहे सभी पेट्रोल पंप मालिकों से मंगलवार को जिलाधिकारी ने मुलाकात की। वार्ता के बाद सभी संचालक दोपहर 12 बजे के बाद से पेट्रोल पंप खोलने को राजी हो गए। सोमवार रात से परेशान लोगों को अब दोपहर बाद से पेट्रोल मिलने लगा है।

आईआईटी प्रवेश परीक्षा में, दलित छात्र ने रच दिया इतिहास

चिप लगाकर पेट्रोल चोरी करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अभियान के बाद लखनऊ में अब तक दो दर्जन पेट्रोल पंप सील हैं। इससे नाराज होकर सोमवार देर रात से पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर चले गए। लखनऊ के जिलाधिकरी कौशल राज शर्मा से वार्ता के बाद दिन में 12 बजे के बाद से पेट्रोल पंप खुल गए।

 पेट्रोल पंप संचालक उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से भी मिले। लखनऊ में चिप से पेट्रोल चोरी के बाद उप्र एसटीएफ की कार्रवाई में पोल खुलने के बाद से पेट्रोल पंप संचालकों ने सोमवार देर रात से हड़ताल कर दी थी। मंगलवार सुबह से ही लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

जानिये, भारत मे कौन सा प्रदेश, भ्रष्टाचार में नम्बर वन- कहां सबसे कम 

 पेट्रोल पंप पर हड़ताल से पूरे शहर में लोग तेल लेने के लिए इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। पेट्रोल पंप बंदी से आम जनता में भारी आक्रोश देखते हुए संचालकों को लखनऊ के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने वार्ता के लिए बुलाया। जिला प्रशासन से पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने मांग की कि जिस मशीन में चिप मिल रही है उसे सील किया जाए, पूरे पेट्रोल पंप को न सील किया जाए। प्रशासन ने आश्वासन देकर हड़ताल को खत्म कराया।

बदल जाएंगे विधानसभा चुनावों के परिणाम, कोर्ट ने अपने कब्जे में ली ईवीएम, कार्रवाई शुरू

Related Articles

Back to top button