जॉर्ज कुरियन बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष

नई दिल्ली, केरल के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता जॉर्ज कुरियन को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री  मुख्तार अब्बास नकवी ने कुरियन की इस पर पर नियुक्ति की है।

कुरियन केरल के एक प्रसिद्ध सामाजिक और शैक्षिक कार्यकर्ता हैं। इससे पहले, उत्तर प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता, सैयद गयरूल हसन रिजवी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। आयोग के अन्य नियुक्त सदस्यों में सुलेखा कुंभरे, सुनील सिंघी और वदा दत्तुरजी खुरशेद काकोबद दस्तुर हैं।

Related Articles

Back to top button