झारखंड में सोरेन मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में शामिल हुये अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को झारखंड में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए।

सपा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री यादव ने रांची में पत्रकारों से कहा कि झारखंड में चुनाव परिणाम बहुत शुभ रहा। तरह-तरह की परिस्थितियों के बावजूद लोगों ने सूझबूझ से लोकतांत्रिक फैसला लेकर एक प्रगतिशील सरकार चुनी। झारखंड की जनता ने श्री हेमंत सोरेन को चौथी बार मुख्यमंत्री पद पर बिठाया।

उन्होने कहा “ मैं झारखंड की जनता का आभार व्यक्त करता हॅू कि उन्होंने इंडिया गठबंधन की जीत के बाद श्री हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बने है। वे झारखंड को खुशहाली, तरक्की और विकास के रास्ते पर ले जा सकेंगे।”

Related Articles

Back to top button