झील में नाव डूबने से सात लोगों की मौत

काहिरा,  मिस्र के अलेक्जेंड्रिया के पास मेरियट झील में मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूब जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी है।

मिस्र के यूम7 समाचार पत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार पत्र ने बताया कि नाव पर एक ही परिवार के 12 से अधिक सदस्य सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। सोमवार को यह परिवार झील के एक टापू से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

राहत एवं बचावकर्मी दुर्घटना के बाद लापता हुए लोगाें की तलाश कर रहे हैं। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Back to top button