टोक्यो में पैरालंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे आईओसी अध्यक्ष

टोक्यो, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थोमस बाक पैरालंपिक खेलों 2020 के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए टाेक्यो वापस आएंगे। इससे पहले वह ओलंपिक खेलों के लिए टोक्यो आए थे।

जापान की क्योडो समाचार एजेंसी के मुताबिक बाक 23 अगस्त को राष्ट्रीय स्टेडियम में उद्घाटन समारोह आयोजित होने से एक दिन पहले टोक्यो पहुंच सकते हैं। पिछली बार वह आठ जुलाई को टोक्यो आए थे और ओलंपिक खेलों के लिए एक महीने से अधिक समय तक जापान में रहे थे।

उल्लेखनीय है कि टोक्यो में पैरालंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से पांच सितंबर तक दर्शकों की गैर मौजूदगी में होगा।

Related Articles

Back to top button