ट्रम्प को दी गयी वर्जीनिया गोलीबारी की जानकारी- व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को वर्जीनिया प्रांत में हुई गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी दी गयी है।  व्हाइट हाउस के प्रवक्ता होगन गिडले ने यह जानकारी दी।

गिडले ने कहा, “ राष्ट्रपति को वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर की इमारत में हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी दे दी गयी है और वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।” अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में शुक्रवार को वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर की इमारत में एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

वर्जीनिया के गवर्नर राल्फ नार्थम ने कहा कि वह घटना पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने गोलीबारी की इस घटना को अकथनीय और असंवेदनशील करार दिया है।  कानून एवं प्रवर्तन अधिकारी के हवाले से प्राप्त मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल से एक स्वचालित पिस्तौल अौर एक राइफल बरामद की है।

Related Articles

Back to top button