ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

छपरा, बिहार में सारण जिला के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी-थावे रेलखंड के तेजपुरवा हाल्ट स्टेशन के निकट आज ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव निवासी बशीर अंसारी का 70 वर्षीय पुत्र खुर्शीद आलम तेजपुरवा हाल्ट स्टेशन के समीप रेल लाइन पर बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान वहां से गोरखपुर से पाटलिपुत्र जंक्शन जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button