ठाकुरद्वारा से अजय प्रताप सिंह को मिला भाजपा का टिकट

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा सीट से अजय प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने आज यहां जारी पांचवी सूची में इस एक सीट केे उम्मीदवार की घोषणा की। वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी के श्री नावेद जन ने भाजपा के श्री राजपाल सिंह चौहान को लगभग साढ़े 13 हजार वोटों के अंतर से हराया था। वर्ष 2017 में ठाकुरद्वारा में कुल 42.07 प्रतिशत वोट पड थे। ठाकुरद्वारा में 14 फरवरी को दूसरे चरण में मतदान होगा।

मुरादाबाद संसदीय क्षेत्र से सपा के डॉ. एस टी हसन सांसद हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार को करीब 98 हजार वोटों से हराया था।

इस प्रकार से विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अब तक पांच सूचियों में 206 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button