डेंगू पर लगाम कसने में सपा फेल, बीजेपी का प्रदर्शन

BJPललितपुर,  उत्तर प्रदेश में कहर बरपा रहे डेंगू और चिकनगुनिया को नियंत्रित नहीं कर पाने का समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को राज्य व्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है। बीजेपी का कहना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास स्वास्थ्य मंत्रालय भी है। यादव इस बीमारी को नियंत्रित कर पाने में असमर्थ हैं। उन्हें इस बात की तो चिन्ता है कि सपा से निकाले गए युवकों की पार्टी में वापसी हो लेकिन डेंगू और चिकनगुनिया से मर रहे लोगों के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है। बीजेपी के प्रदेश महासचिव विजय बहादुर पाठक ने गुरुवार को यहां कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया सूबे में कहर बरपा रही है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान समेत सैकडों लोग इन बीमारियों से मर चुके हैं। सूबे के अस्पताल इसके मरीजों से भरे पडे हैं, लेकिन कोई खास प्रबन्ध नहीं किया जा रहा है जिसका नतीजा है कि बीमारी दिन पर दिन बढती जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी कल इसे लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपेगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा पर टिप्पणी करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि अपनी यात्रा में गांधी लगातार किसानों की कर्जमाफी की बात कर रहे हैं। सपा के समर्थन से केन्द्र में कांग्रेस की सरकार रही है। बुन्देलखण्ड के किसानों की वह सपा सरकार से मदद क्यों नही करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गायत्री प्रसाद प्रजापति को फिर से मंत्री बनाकर सपा ने साबित कर दिया कि भ्रष्टाचार के आरोपियों से उसे कोई गुरेज नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button