ताज साहित्य महोत्सव स्थगित, जानिये अब कब होगा ?

आगरा, फरवरी में होने वाला ताज साहित्य महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। ताज साहित्य महोत्सव (टीएलएफ) का आगामी चौथा संस्करण फरवरी में आगरा मे आयोजित किया जाना था। लेकिन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनज इसेर स्थगित कर दिया गया है।
ताज साहित्य महोत्सव के अध्यक्ष हरविजय बाहिया ने बताया, अब यह महोत्सव साल के अंत में होगा। टीएलएफ का शुभारंभ 2013 में हुआ था और यह पिछले कई वर्षो से आकर्षण का केंद्र रहा था। उत्तर प्रदेश में 11 जनवरी से विधानसभा चुनाव शुरू होने के कारण ताज साहित्य महोत्सव अभी कराया जाना संभव नही हैं।