तापमान गिरा, ठंड से कांप उठी राजधानी..

नयी दिल्ली,  राष्ट्रीय राजधानी में आज की सुबह बेहद सर्द रही जब न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आज यहां बताया ‘‘न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री रहा।’’ हवा में नमी का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने दिन भर आसमान साफ रहने और सोमवार को घना कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है। अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button