तीरंदाज और ओलंपियन लिंबा राम की तबीयत खराब, मुख्यमंत्री देगें 10 लाख

नयी दिल्ली, जस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय तीरंदाज और ओलंपियन लिंबा राम की तबीयत खराब है और उनका नयी दिल्ली में इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘पद्मश्री से सम्मानित लिंबा राम की तबीयत खराब बताई जा रही है। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।’

तीरंदाज ने 1988, 1992 और 1996 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पदक जीते हैं।

49 वर्षीय तीरंदाज को 1991 में अर्जुन पुरस्कार और 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Back to top button