तेज रफ्तार कार से कुचलकर कई लोगों की मौत , 20 से अधिक घायल

वाशिंगटन, अमेरिका के विस्कॉन्सिन में वौकेशा हॉलीडे परेड के दौरान तेज रफ्तार कार से कुचलकर कई लोगों की मौत हो गयी और 12 बच्चों समेत 20 से अधिक घायल हो गये। स्थानीय पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने पुष्टि की।

वौकेशा पुलिस प्रमुख डेनियल थॉम्पसन ने बताया कि घटना रविवार शाम को हुई। एक अधिकारी ने कार को रोकने के प्रयास भी किया। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मृतकों की वास्तविक संख्या का अभी पता नहीं चल सका है।

अग्निशमन विभाग के प्रमुख घटना के बाद 11 वयस्कों और 12 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया तथा कुछ लोगों की मौत हुई है।

परेड के एक वीडियो में एक कार भीड़ के बीच से गुजरते हुए और रास्ते में लोगों को कुचलते हुए दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Back to top button