Breaking News

तेलंगाना में मुंबई के व्यापारी की गोली मार कर हत्या

करीमनगर , जगतैल जिले के धरमपुरी शहर में एक अज्ञात व्यक्ति ने 53 वर्षीय व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल रात उस समय हुयी जब पोडेटी सत्यनारायण गौड जिले में एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद मुंबई जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित मुंबई का एक शराब करोबारी था जो यहां एक समारोह में शामिल होने के लिए आया था। कार से लौटते समय रात करीब पौने ग्यारह बजे अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी।

उसके दोस्त की शिकायत के आधार पर हत्या का एक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि गौड कांग्रेस पार्टी का एक कार्यकर्ता था। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।