तेवेज ने 8.4 करोड़ यूरो में चीन के शंघाई क्लब से करार किया

clock-for-world-cup-2018-520x245ब्यूनस आयर्स, अर्जेटीना के स्ट्राइकर कार्लोस तेवेज ने 8.4 करोड़ यूरो की भारी भरकम राशि पर चीन के क्लब शंघाई ग्रीनलैंड शेन्हुआ से करार किया। वह बोका जूनियर्स से शंघाई क्लब में शामिल हुए हैं। ब्यूनस आयर्स के क्लब जूनियर्स ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस जानकारी को साझा किया। एक बयान में कहा गया, शंघाई क्लब ने जूनियर्स क्लब के साथ ट्रांसफर से संबंधित समझौता कर लिया है।

तेवेज आधिकारिक रूप से शंघाई क्लब में शामिल हो गए हैं। इस समझौते से संबंधित वित्तीय जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों में यह बताया गया है कि चीनी क्लब ने तेवेज के साथ करार के लिए 8.4 करोड़ यूरो (8.84 करोड़ डॉलर) की धनराशि दी है। इसके साथ ही वह विश्व के छठे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। तेवेज को शंघाई क्लब के साथ दो साल के करार के तहत साप्ताहिक रूप से 720,000 यूरो (757,102 डॉलर) का भुगतान किया जाएगा। शंघाई से पहले तेवेज कोरिंथियंस, वेस्ट हैम यूनाइटेड, मैनचेस्टर यूनाइटेड, मैनचेस्टर सिटी और जुवेंतस क्लब से भी खेल चुके हैं। चीनी सुपर लीग का समापन शंघाई क्लब ने चौथे स्थान पर रहते हुए किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button