तो अनुष्का शर्मा को ये हो गई बिमारी….

anushka-sharma_1474780180मुंबई,  अनुष्का शर्मा की फिल्म फिल्लौरी कंपलीट है और अब इंतजार है रिलीज का। मैडम इन दिनों उत्साहित हैं। हो भी क्यों न, उनके होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म सफल रही और उधर प्रेमी विराट कोहली भी सफलता की इबारत लिखते रहे हैं। ग्रहों का योग अच्छा है, इसलिए अनुष्का को फिल्लौरी में भी सफल होने की संभावना दिख रही है।

सुना है अनुष्का ने पिछले दिनों भूत-प्रेत वाली कहानियां खूब पढ़ी हैं। फिल्म में वह भूतनी के किरदार में हैं, इसलिए किरदार में उतरने के लिए ऐसा करना जरूरी था लेकिन सुना तो यह भी जा रहा है कि अनुष्का को ऐसी कहानियां पडने के बाद नींद में चलने की आदत पड़ गई थी, जो अब तक दूर नहीं हो पाई है। प्रेमी विराट को अब सतर्क रहने की जरूरत है। कहीं ऐसा न हो कि नींद में चलते चलते अनुष्का पर फिल्लौरी की भूतनी का किरदार न हावी हो जाए।

Related Articles

Back to top button