दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

नयी दिल्ली, दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को टॉस जीतकर टी-20 विश्वकप के 34वें मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद मारक्रम ने कहा जाहिर है थोड़ी बारिश होगी। आज सुबह यहां नमी रही है और शायद हम आगे विकेट में कुछ पा सकें। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि हम अच्छी शुरुआत दे सकते हैं। टीम में हमने चार बदलाव किए हैं।
यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने कहा हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। ऐसा लग रहा है कि शुरुआत में थोड़ी नमी है, शायद थोड़ी नमी है, इसलिए हमें जल्दी से हालात का अंदाज़ा लगाना होगा। लेकिन इसके बावजूद, हम पहले बल्लेबाजी करने के लिए भी खुश हैं। टीम में एक बदलाव है। हमने एरॉन मलिक को शामिल किया है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
दक्षिण अफ्रीका एकादश:- एडन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे और क्वेना मफाका।
संयुक्त अरब अमीरात एकादश:- आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहेब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मुहम्मद जवादुल्लाह।





