दर्द में तड़पती रहीं ‘पाक़ीज़ा’ फिल्म की ये ऐक्ट्रेस, लेकिन बेटे को नहीं आया तरस

मुंबई,  कमाल अमरोही की फिल्म पाकीजा सहित पुराने दौर की तमाम फिल्मों में काम करने वाली वरिष्ठ अभिनेत्री गीता कपूर की मदद के लिए बॉलीवुड के सितारे आगे आए हैं। गीता कपूर को उनके बेटे राजा कपूर ने एक महीने पहले, अप्रैल में मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और फिर उन्होंने अपनी मां की कोई सुध-बुध नहीं ली।

अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद जब ये मामला रविवार को मीडिया में आया, तो गीता कपूर की मदद के लिए बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए। म्यूजिक कंपनी टिप्स के मालिक और निर्माता रमेश तौरानी ने अस्पताल का बकाया चुकाया। अनिल कपूर, अजय देवगन जैसे सितारों ने भी उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

अस्पताल गीता कपूर को डिस्चार्ज करने को तैयार है और कहा जाता है कि उनको किसी वृद्धाश्रम में भेजने की बात हो रही है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पुलिस इसके लिए सहमत नहीं है। कहा जाता है कि पुलिस गीता के बेटे राजा से संपर्क करने में सफल हो गई है और जल्दी वे अपनी मां को अपने घर ले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button