दलित जेएनयू छात्र का शव दफन, उपस्थित केन्द्रीय मंत्री पर चली चप्पल

Muthuswamiसेलम, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र जे मुथुकृष्णन के शव को आज  सेवापट्टी में दफनाया गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार छात्र संगठन, विदुथलाई चिरूथी काटी सहित अनेक लोगों ने मुथुकष्णन को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जिला प्रशासन अधिकारी ने सरकार की ओर से उन्हें तीन लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
केन्द्रीय मंत्री राधाकृष्णन के श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वीकेसी और टीपीडी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के
खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। मक्कल मुन्नानी ;एमएमद्ध पार्टी के राज्य संयोजक सोलोमोन ;31 ने जब केन्द्रीय मंत्री श्रद्धांजलि देकर संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे तभी उनकी ओर चप्पल फेंकी। सोलोमोन को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शव को कड़ी सुरक्षा के बीच दफनाने के लिए श्मशान स्थल ले जाया गया। मुथुकृष्णन ने सोमवार की शाम को दिल्ली के मुनिरका स्थित अपने एक दोस्त के आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह जेएनयू से एमफिल कर रहा था।

Related Articles

Back to top button