दहेज उत्पीड़न में महिला की हत्या, हत्यारोपी चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित सिरसा गांव के बहुचर्चित निक्की हत्याकांड मामले में सोमवार को चार और नामजद लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सिरसा गांव में बीते दिनों शादीशुदा महिला की दहेज के लोभी परिवार द्वारा हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद यह मामला बेहद गंभीर हो गया और पुलिस द्वारा कार्रवाई में मृतक के पति विपिन भाटी को ज्वलनशील पदार्थ की शिनाख्त के लिए उक्त स्थान पर ले गई। वहां आरोपी द्वारा भागने के प्रयास में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया।
इस घटनाक्रम के कुछ घंटों बाद दोपहर हत्यारोपी विपिन भाटी की मां मृतका की सास को सिरसा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक मृतका की सास ने सिरसा पुलिस चौकी पर सरेंडर किया।जिसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी दिखाई।
वहीं महिला की हत्या मामले में परिवार के अन्य सदस्यों जेठ सहित फरार चल रहे ससुर पर मुकदमा दर्ज कर वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की ओर से आठ टीमों का गठन किया गया जिस क्रम में आज पुलिस इंटेलीजेंस के सहयोग से जेठ रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं दहेज के कारण की गई महिला हत्या के घटनाक्रम के बाद से गुर्जर समाज और आर्य समाज के लोग दहेज के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम करने की योजना बना रहे जिसके तहत जिले के हर गांव जाकर जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।
वहीं पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हत्यारोपी परिवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगा रहे हैं। मृतक के परिजनों ने कहा कि इस मामले में अगर सख्त कारवाई नहीं की गई तो बड़ी संख्या में शांति प्रदर्शन पर बैठेंगे।
इस घटना की निंदा सोशल मीडिया पर विभिन्न पार्टियों के शीर्ष नेताओं द्वारा की जा रही है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर निक्की हत्याकांड प्रकरण ट्रेंड पर चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित सिरसा गांव के बहुचर्चित निक्की हत्याकांड मामले में सोमवार को एक और नामजद व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया रोहित नाम का व्यक्ति दहेज हत्या का शिकार हुई महिला निक्की का रिश्ते में जेठ है। निक्की के ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप है कि उन्होंने दहेज के लालच में उसकी हत्या कर दी है। इस घटना से गुर्जर समाज में खासा रोष है।