दिल्ली दिवस पर जारी होगा राजधानी का आधिकारिक लोगो

नयी दिल्ली,  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि एक नवंबर को दिल्ली राज्य का अपना आधिकारिक लोगो जारी किया जाएगा जो राजधानी की विशिष्ट पहचान को एक नए प्रतीक के रूप में स्थापित करेगा।

रेखा गुप्ता ने आज कहा कि पहली बार बनाया जा रहा दिल्ली सरकार का यह लोगो राजधानी की विशिष्ट पहचान को एक नए प्रतीक के रूप में स्थापित करेगा। यह लोगो दिल्ली के आधुनिक, पारदर्शी और जनकल्याणकारी शासन को दर्शाएगा। इस लोगो में दिल्ली की संस्कृति और विकास का सामंजस्य भी पारिभाषित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ” इस लोगो को दिल्ली दिवस पर एक नवंबर को जारी किया जाएगा, जिसके बाद वह देश की राजधानी दिल्ली की स्थायी पहचान बन जाएगा। अभी तक दिल्ली का कोई आधिकारिक लोगो ही नहीं है। देश के अधिकतर राज्यों का अपना लोगो है, जो उस राज्य की पहचान है। हमारी सरकार ने आते ही लोगो के चयन को लेकर कार्य शुरू कर दिया।”

उन्होंने कहा, ” लोगो को लेकर सरकार उत्साहित है। मेरी सरकार का सौभाग्य है कि उसे लोगो के चयन का अवसर मिला। यह लोगो दिल्ली की विशिष्ट पहचान को एक नए प्रतीक के रूप में स्थापित करेगा। सरकार का उद्देश्य है कि यह लोगो दिल्ली के आधुनिक, पारदर्शी और जन-कल्याणकारी शासन को दर्शाए। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली को एक सशक्त ब्रांड के रूप में स्थापित करना है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों, तकनीकी प्रगति और नागरिक भागीदारी का संदेश दे। यह लोगो राजधानी की जीवंतता, एकता और प्रगति की भावना को भी दर्शाएगा।”

Related Articles

Back to top button