दिल्ली में ठंडी सुबह, पारा गिरा

नयी दिल्ली,  दिल्ली में बुधवार सुबह हल्की ठंड महसूस की गई। राजधानी में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में भी आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में 93 फीसदी नमी दर्ज की गई। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button