दिल्ली में बारिश से ठंड बढ़ी,शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हल्की बारिश होने के बाद ठंंड बढ़ गयी है लेकिन वायु प्रदूषण में कोई राहत नहीं मिली है
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में बना रहा जिसका मुख्य कारण पीएम2.5 का उच्च स्तर था।
सुबह लगभग नौ बजे आनंद विहार में एक्यूआई 363 दर्ज किया गया, इसके बाद वज़ीरपुर में 385, सिरी फोर्ट में 355, द्वारका सेक्टर 8 में 343 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 341 एक्यूआई दर्ज किया गया। अशोक विहार में प्रदूषण का स्तर गंभीर बना रहा और वहां एक्यूआई 370 रहा, जबकि सोनिया विहार में एक्यूआई 383 दर्ज किया गया।




