दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुये धमाके में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद : मुख्यमंत्री नीतीश

पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुये धमाके में कई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि यह घटना काफी दुःखद है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें है। उन्होंने इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Related Articles

Back to top button