दिल्ली में सुबह के दौरान रही गर्मी, अधिकतम तापमान …

नयी दिल्ली,राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह मौसम गर्म और उमस से भरा रहा। मौसमविद ने शहर के कुछ हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान लगाया किया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तामपान साल के इस समय के दौरान सामान्य स्तर पर 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि आर्द्रता का स्तर 47 प्रतिशत दर्ज किया गया।  मौसम कार्यालय ने दिन के दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसमविद ने बताया, ‘‘अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 22 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है।’’

विभाग के क्षेत्रीय मौसम केन्द्र के प्रमुख बी पी यादव ने सोमवार को बताया कि अगले तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी लगातार जारी रहेगी क्योंकि हमें बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने का पूर्वानुमान नहीं मिल रहा है। सोमवार को शहर में मौसम के औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button