दीपा ने एशियाई बीच खेलों में रजत पदक जीता

gameडा नांग, भारत की दीपा गवाले ने पांचवें एशियाई बीच खेलों में महिला सिंगल्स में वोविनम स्पर्धा में रजत पदक जीता। दीपा, इंडोनेशिया की मनिकत्रिशना से हार गई। दीपा ने 267 का स्कोर बनाया, जबकि त्रिशना ने 275 का स्कोर बनाया। मेजबान जापान और वियतनाम 261 अंकों के साथ स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहे। वोवनिम वियतनाम की एक मार्शल आर्ट है, जिसमें हथियार के साथ और बिना हथियार के स्पर्धा होती है। भारत दल ने एशियाई बीच खेलों में अब तक एक स्वर्ण, चार रजत और 16 कांस्य समेत कुल 21 पदक जीते हैं। भारत के दल में 208 सदस्य शामिल हैं, जो 13  एक स्वर्ण, चार रजत और 16 कांस्य समेत कुल 21 पदक जीते हैं। भारत के दल में 208 सदस्य शामिल हैं, जो 13 स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। वोविनम में भाग लेने के लिए भारत ने 13 खिलाड़ियों को इन खेलों में भेजा है।

Related Articles

Back to top button