दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपी गिरफ्तार

arestइंदौर, मध्यप्रदेश के इंदौर की महिला थाना पुलिस ने अपराध शाखा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के आरोप में फरार 25 हजार के इनामी आरोपी करण मोरवाल को आज गिरफ्तार कर लिया है।

महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि करण मोरवाल के खिलाफ अप्रैल 2021 में अपराध पंजीबद्ध किया था। उसके खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। तमाम प्रयासों के बाद भी करण की गिरफ्तारी न हो पाने पर उसके खिलाफ इनाम घोषित कर इनाम की रकम बढ़ायी गई। बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण को आज न्यायालय में पेश कर उसका रिमांड लिया जा सकता है। करण की गिरफ्तारी मक्सी के पास से की गई है। पुलिस करण से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button