देवरिया में नाराज किसानों ने खड़ी कर दी राहुल की खाट

rahul-gandhi-देवरिया,  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का खाट पर चर्चा कार्यक्रम पहले ही पड़ाव में फ्लाप हो गया है। नाराज किसानों ने अपना रूख स्पष्ट करते हुए कांग्रेस पार्टी की खाट खड़ी कर दी। एक तो पहले से ही कम आये किसानों ने चर्चा में दिलचस्पी नहीं दिखाई और उसके बाद किसान अपने साथ ही कांग्रेस की खाट ले गये।

राहुल गांधी की खाट पर चर्चा कार्यक्रम के बाद किसानों ने अपना रूख स्पष्ट कर दिया। कांग्रेस कमेटी के खाट पर चर्चा कार्यक्रम में गिनती में कम आये किसानों ने कार्यक्रम के तुरंत बाद ही अपने साथ दो से तीन खाट टांगी और अपने घर को बढ़ने लगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोका तो ग्रामीणों से नोकझोंक भी हुई। दिल्ली से देवरिया आयी 1500 खाट में से पांच सौ खाट ही लगायी गयी थी और उसमें भी तीन सौ से ज्यादा किसान अपने साथ लेते गये। देवरिया से कुशीनगर के लिये निकले राहुल गांधी के सहयोगी कांग्रेसी नेताओं को इस बाबत मालूमात हुई तो उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस के पास पर्याप्त खाट है और अभी कुशीनगर में ऐसा कुछ नही होने वाला। राहुल गांधी के नेतृत्व में लम्बी यात्रा करनी है और किसानों के पक्ष में सारा विषय रखना है। फिर भी अगर किसान दो चार खाट ले गये तो कोई परवाह नही है। वहीं देवरिया जनपद में खाट उठाये ले जा रहे किसानों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण को किस्से कहानी जैसा बताया है और कहा कि ऐसी कहानियां तो हमारे बुजुर्ग रोज ही सुनाते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button