देश के इन राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े

नयी दिल्ली , देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र समेत 30 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले सबसे अधिक बढ़े हैं, जबकि केरल में इन मामलों में कमी आयी है।
इसी अवधि के दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 19,122 सक्रिय मामलों की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद राज्य में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2,11,416 हो गया है। केरल में सक्रिय मामले 389 घटकर 24928 रह गए हैं। इस दौरान महाराष्ट्र और केरल में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या सर्वाधिक क्रमश: 11,314 और 2,251 रही।
इस वायरस से सबसे अधिक स्वस्थ हाेने वालों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र पहले और केरल दूसरे स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 46,951 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 16 लाख 46 हजार से अधिक हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 21,180 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,11,51,468 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 25,559 से बढ़ने से 3,34,646 हो गये हैं। इसी अवधि में 212 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,967 हो गयी है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य…………………सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार……8…………4969……62
आंध्र प्रदेश……….2188……..884357…7189
अरुणाचल प्रदेश….3………….16783…..56
असम…………….1663……..215213…1100
बिहार…………….523……….261487…1559
चंडीगढ़………….1872………22225…..362
छत्तीसगढ़……….8442………311761….3950
दादर और नागर हवेली
तथा दमन और दीव..52………3427……….2
दिल्ली…………..3618……..633410….10956
गोवा…………….1013……….54792…….818
गुजरात…………7321……..275238…..4450
हरियाणा……….5355……..271375…..3098
हिमाचल प्रदेश…1256………58404……..1018
जम्मू कश्मीर…..1290………125276……1981
झारखंड……….756……….119409…….1096
कर्नाटक………13512……..944256……12434
केरल…………24928…….1074805…..4495
लद्दाख…………74…………..9704………130
लक्षद्वीप………129……………536………..1
मध्य प्रदेश…..8000……….263821……3906
महाराष्ट्र…….211416…….2214867….53399
मणिपुर……….29……………28933……..373
मेघालय………30…………….13837……..149
मिज़ोरम………14……………. 4423………..11
नागालैंड……..2…………….12132………91
ओडिशा……..774……………336124…..1919
पुड्डुचेरी……..190……………39521……….675
पंजाब………18257……….188529……..6324
राजस्थान…..3585………..319041……..2798
सिक्किम……54……………..6017……….135
तमिलनाडु…7903………..846480……..12599
तेलंगाना…..2958………… 298826……..1671
त्रिपुरा………30…………… 33043……….391
उत्तराखंड….861………….95883……….1704
उत्तर प्रदेश…3036……….595743………8759
पं बंगाल…..3504………..566821……..10306
कुल……… 334646…….11151468…159967

Related Articles

Back to top button