देश के इन राज्यों में कोरोना से सबसे अधिक मौत

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामरी से सबसे अधिक मौते हुई हैं।
इस दौरान 25 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 630 कोरोना मरीजों की मौत हुई जिसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 297 मौतें, उसके बाद पंजाब में 61 मौते, छत्तीसगढ़ में 53 मौतें, कर्नाटक में 39 मौतें हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1,15,736 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 28 लाख 01 हजार 785 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 55,250 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,17,92,135 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 8,43,473 हो गये हैं। इसी अवधि में 630 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,66,177 हो गयी है।
देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 92.11 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 6.69 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.30 फीसदी रह गयी है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य………………..सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार….51………..5010…….62
आंध्र प्रदेश……….11809…..891883….7251
अरुणाचल प्रदेश……11………16786……56
असम……………..2030…….215691….1111
बिहार……………..4955…….263849….1588
चंडीगढ़…………..3037…….25375…….386
छत्तीसगढ़……….52445……329408…..4416
दादर नागर हवेली
तथा दमन और दीव… 196…..3590……….2
दिल्ली ………..17332…. 656617……11113
गोवा……………2471……56393………..838
गुजरात………..17348….302932……..4598
हरियाणा………14080….284984…….3208
हिमाचल प्रदेश..3740……61416……..1081
जम्मू कश्मीर…4483…..127520……..2012
झारखंड………6844……121608……..1144
कर्नाटक……..45126…. 968762……12696
केरल………..30275…..1106123…….4694
लद्दाख………..399………..9824……….130
लक्षद्वीप ………38………….712…………1
मध्यप्रदेश…..24155……285743…..4073
महाराष्ट्र…….473693….2583331…56330
मणिपुर……..63…………28998……… 374
मेघालय…….104………..13881……….150
मिज़ोरम…….50………….4447………..11
नागालैंड…..133…………12140……….92
ओडिशा……3518………338416…..1922
पुड्डुचेरी…….1773………40317……..686
पंजाब ……25913…….223928……7216
राजस्थान….16140……324996…..2854
सिक्किम…..65…………6085………136
तमिलनाडु…25598….868722…..12804
तेलंगाना…..11617…..303298……1734
त्रिपुरा………90……….33092………393
उत्तराखंड…3607…..98259………1736
उत्तरप्रदेश…27509…603495……8924
पं बंगाल…..12775…574504…..10355
कुल……..843473…11792135..166177