Breaking News

देश के इन राज्यों में बढ़े कोरोना के सबसे अधिक मामले

नयी दिल्ली,  देश में 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ और लद्दाख को छोड़ कर सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुयी है।

इस दौरान महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में जहां सबसे अधिक क्रमश: 22474 और 21398 सक्रिय मामले बढ़े हैं। वहीं छत्तीसगढ में 2381 और लद्दाख में 24 सक्रिय मामलों में कमी आयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,73,810 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 50 लाख 16 हजार 919 हो गयी है। वहीं इस दाैरान रिकाॅर्ड 1,44,178 मरीज स्वस्थ होने के साथ इस महामारी से अभी तक 1,29,53,821 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 19 लाख को पार कर 19,29,329 हो गये हैं। इसी अवधि में 1619 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,78,769 हो गयी है।

देश में रिकवरी दर घटकर 86 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 12.81 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.19 फीसदी रह गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य…………………..सक्रिय………स्वस्थ…………मौत

अंडमान-निकोबार—–121——5200—— 64

आंध्र प्रदेश ——-44686—909941——7410

अरुणाचल प्रदेश—- 122—–16809——–56

असम———– 6615—- 216705—–1135

बिहार———- 44701—-277667—–1749

चंडीगढ़———-3625—– 29896—– 413

छत्तीसगढ़——-128019—- 410913—- 5908

दादरा- नगर हवेली

दमन- दीव———923——-3876——– 04

दिल्ली———- 74941—–766398—–12121

गोवा———— 7052——59277——–883

गुजरात——— 61647—–337545—— 5377

हरियाणा——– 42217—– 311339—– 3415

हिमाचल प्रदेश —-8696——-66489—— 1190

जम्मू- कश्मीर—–11467—–133168—– 2057

झारखंड ———28010——133479—- 1456

कर्नाटक———133562—- 1014152—- 13351

केरल ———–94009—–1140486—– 4929

लद्दाख————1647——–10351——–133

लक्षद्वीप———- 390———-774——— 01

मध्य प्रदेश ——-68576—–334947——-4557

महाराष्ट्र——–672037—-3106828——-60473

मणिपुर———- 255——- 29090——— 376

मेघालय———- 680——-14038———

153

मिजोरम——— 383——– 4509———- 12

नागालैंड——– 176——– 12285———–94

ओडिशा ——–20180—– 346134——– 1944

पुड्डुचेरी ———-4468—— 42595———708

पंजाब———– 34190—- 257946——- 7902

राजस्थान ——–67135—–344331———3151

सिक्किम——— 399———- 6161———136

तमिलनाडु——- 70391—— 907947——–13113

तेलंगाना——– 39154——-314441——– 1838

त्रिपुरा———– 462——— 33178———-394

उत्तराखंड——- 17293——-104872———1868

उत्तर प्रदेश——- 191457—–650333———9830

पश्चिम बंगाल —-49638——-599721——– 10568

कुल———–1929329—-12953821——-178769