देश के इन राज्यों में हुई कोरोना से सबसे अधिक मौत

नयी दिल्ली, देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और पंजाब में सबसे अधिक मौत हुई है।

इस दौरान महाराष्ट्र में सबसे अधिक 349 मौते हुई है, उसके बाद छत्तीसगढ़ में 122 लोगों की मौत, उत्तर प्रदेश में 67 तथा पंजाब में 59 लोगों की मौत हुई है। बीच देश में कुल 904 लोगों की मौत हुई है। अन्य मौतें 27 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,68,912 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 75,086 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,21,56,529 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 92,922 बढ़कर 12,01,009 हो गये हैं। इसी अवधि में 904 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,70,179 हो गयी है।

देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 89.86 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 8.88 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.26 फीसदी रह गयी है।विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य………………..सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत

अंडमान निकोबार…..88……….5040…….62

आंध्रप्रदेश………..20954……897147…7300

अरुणाचल प्रदेश….36………..16790…..56

असम……………3249……..215943…1118

बिहार……………14696……266923…1610

चंडीगढ़………….3307……..27037…..399

छत्तीसगढ़……….90277…… 348121…4899

दादर और नागर हवेली

तथा दमन और दीव…394……..3687…….2

दिल्ली………….34341……679573…..11283

गोवा……………4322……..57134………848

गुजरात………..27568…….315127…….4800

हरियाणा……….20981……292632……3268

हिमाचल प्रदेश..5369……..63202………1115

जम्मू कश्मीर….7335……..129021……..2034

झारखंड……….13933……124238……..1213

कर्नाटक……….69244…..983157…….12889

केरल…………..44707…..1117700……4783

लद्दाख…………..612……..10037……….131

लक्षद्वीप………….62………..736…………..1

मध्यप्रदेश……..35316……298645…….4184

महाराष्ट्र……….567097….2782161…..57987

मणिपुर…………107……….29013……….376

मेघालय………..189………13933………..151

मिज़ोरम………..143……….4464…………12

नागालैंड……….157……….12155………..93

ओडिशा………..7573……340062……..1926

पुड्डुचेरी…………2316…….41036………. 691

पंजाब………….27874……237391…….7507

राजस्थान……..31986…….328881…….2926

सिक्किम……….169………..6100………..136

तमिलनाडु…….41955…….878571…….12908

तेलंगाना………21864…….305900…….1765

त्रिपुरा…………..243……….33106………394

उत्तराखंड………7323……..99729………1760

उत्तरप्रदेश……..71241……611622……..9152

पं बंगाल………23981……580515…….10400

कुल…………..1201009…12156529…170179

Related Articles

Back to top button