देश में इस साल पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

 

नई दिल्ली, इस साल देश में सर्दी का मौसम पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा ठंडा रहेगा। लेकिन देश भर में खासतौर से उत्तरी क्षेत्र में इस दौरान तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। भारत मौसम विभाग ने  यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा है कि दिसंबर 2017 और फरवरी 2018 के बीच की अवधि के दौरान देश भर का सामान्य तापमान, अधिकतम और न्यूनतम तापमान से ज्यादा गर्म रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विभाग के निदेशक केजे रमेश ने कहा ‎कि हालांकि अधिकांश संभागों में सत्र का औसत तापमान पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा सर्द रह सकता है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम और पूर्व मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, मणिपुर और मिजोरम में सत्र का औसत अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है। मौसम विभाग ने शीत ऋतु पर अपना पूर्वानुमान जारी किया है।

Related Articles

Back to top button