Breaking News

दो और अमरनाथ तीर्थयात्रियों की माैत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 16

श्रीनगर,  दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा पर जा रहे दाे और यात्रियों की मौत हाे जाने से अब तक इस यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गयी है।  10 जुलाई को अनंतनाग में एक यात्री बस पर हमले में पांच महिलाओं समेत सात यात्रियों की मौत हो गयी थी। ये लोग पवित्र गुफा की यात्रा पर थे।

श्री अमरनाथ श्रद्धालु बोर्ड ;एसएएसबी के अध्यक्ष एवं राज्य के राज्यपाल एन एन वोहरा ने इन घटनाओं पर शाेक जताया है।
अमरनाथ यात्रा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि नवीं मुंबई निवासी अशाेक महादेव;65 को पांरपरिक यात्रा
मार्ग पहलगाम में पंजतरणी पर दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि दूसरी घटना पाेसपाथेरी की है जहां समाधि में लीन एक साधु राजेन्द्र प्रसाद;64 की भी दिल का दौरा पड़ने से माैत हो गयी। इन्हें मिलाकर यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 16 यात्रियों की बालटाल आैर पहलगाम मार्ग पर मौत हो गयी है। इनमें से दो यात्रियों की मौत उपर से पत्थर गिरने से हुयी और 14 यात्रियों की मौत चिकित्सा कारणों से हुयी। तेलंगाना के एक यात्री की काजीगुंड में वीसु मीर बाजार में सिलेंडर विस्फोट में मौत हाे गयी है। इसके अलावा आईटीबीपी के एक जवान और इसरो के एक तकनीकी कर्मचारी की यात्रा शुरू होने से पहले दिल का दौरा पड़ने से माैत हो गयी।