दो महीने से लापता छात्र नजीब की तलाश में पुलिस ने खंगाला जेएनयू परिसर

jnu_uniनयी दिल्ली,  करीब दो महीने से लापता छात्र नजीब का पता लगाने के लिए आज दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय  परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवीन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने परिसर के विभिन्न हिस्सों में खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी ली। इस दौरान नजीब के छात्रावास, उसकी कक्षाओं और यहां तक की परिसर में स्थित सभी भवनों की छतों और खाली पड़े स्थानों में भी गहन छानबीन की गई। यह अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा।
लाख कोशिशों के बावजूद अब तक नजीब का कोई सुराग नहीं मिलने और दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर में गहन तलाशी शुरु की है। पुलिस नजीब को खोजने वालों के लिए पहले ही इनाम की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 दस लाख रुपए कर चुकी है। उच्च न्यायालय ने पुलिस को जामिया मीलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर में भी नजीब की तलाश करने को कहा है।
नजीब की जेएनयू परिसर में 14 अक्टूबर काे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  के कुछ छात्रों के साथ कहासुनी हुई थी। इसके अगले दिन से ही वह लापता हो गया। तब से अब तक पुलिस नजीब की तलाश कर रही है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button