द कपिल शर्मा शो में नजर आयेंगी मंदाकिनी

मुंबई,  बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मंदाकिनी ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आयेंगी। द कपिल शर्मा शो में राम तेरी गंगा मैली फेम अभिनेत्री मंदाकिनी नजर आने वाली हैं।

इस बात की जानकारी मंदाकिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। मंदाकिनी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह द कपिल शर्मा शो में हिस्सा लेने वाली हैं। वीडियो में उन्हें मेकअप करवाने से लेकर ब्लैक सूट में रेडी होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो के कैप्शन में मंदाकिनी ने लिखा, मेरे साथ तैयार हो जाइए द कपिल शर्मा शो में जाने के लिए. जल्द एयर होगा।

Related Articles

Back to top button