द कपिल शर्मा शो में ये होगा शिल्पा का अंदाज

shilpaनई दिल्ली, शिल्पा शेट्टी ने बेशक बड़े पर्दे से दूरियां बना ली हो, लेकिन छोटे पर पर वो जमकर अपने जलवे बिखेर रही हैं। जल्द ही वो रिएलिटी शो सुपर डांसर में जज की भूमिका में नजर आएंगी। शो के प्रमोशन के लिए वो द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगी। कपिल के शो में आने से पहले ही उन्होंने अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
पिक शार्ट ड्रेस, हाइ पोनीटेल और टोन्ड बॉडी के साथ वो कपिल के शो पर अपने जलवे बिखेरती नजर आएंगी। वैसे तो शिल्पा की खूबसूरती में दिनों-दिन इजाफा हो रहा है लेकिन इस पिंक ड्रेस में तो लगता है कपिल के शो में सभी की निगाहें सिर्फ शिल्पा पर ही टीकी रहेंगी। कपिल के शो में इससे पहले भी शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी के साथ नजर आ चुकी हैं। सुपर डांसर शो  मुंबई में लांच हो गया है। शिल्पा के साथ इस शो में निर्देशक अनुराग बासु और कोरियोग्राफर गीता कपूर भी जज की भूमिका में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button