धमाल मचा रहा पीएम मोदी पर बना ये गाना…..

नई दिल्ली, बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के इलाकों में छठ के व्रत का काफी महत्व माना जाता है। छठ पूजा की तैयारी महीने भर से ही शुरू हो जाती है। वहीं 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की महिमा का गुणगान जितना किया जाए कम है।

छठ में गीतों का भी बहुत महत्व होता है। सालों से शारदा सिन्हा की आवाज में इन गीतों को दुनिया भर में सुना जा रहा है लेकिन इस पर्व के दौरान घरों में छठी मइया के गीत भी गाए जाते हैं और लगभग भोजपुरी के सभी गायक छठ पर्व के दौरान गाने बनाते हैं जो खूब सुने भी जाते हैं। इन दिनों भोजपुरी के टॉप एक्टर और गायक पवन सिंह का छठ के मौके पर रिलीज हुआ गाना खूब सुना जा रहा है। गाने को सुनने वालों की संख्या 316,577 पहुंच गई है।

गाने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाया गया है। गाने के बोल हैं- छठी मइया होई जा सहइया…देसवा के होई कल्याण…धइलें नरेंद्र मोदी माथे दऊरवा…फिर से बनइहा परधान...। गाने का अर्थ है- अगर छठी मइया सहायक हो जाए तो देश का कल्याण हो जाएगा। इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठ मइया से फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button